दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा संकुल केंद्र हाई स्कूल भू रा घाटा के अंतर्गत कार्यरत श्रीमान सिंह हिशोर सर ने अपनी सेवा 9 अगस्त 1984 21 वर्ष की आयु मे उदयगढ़ विकासखंड से प्रारंभ की एवं उदयगढ़ विकासखंड में 15 वर्ष कार्य करने के पश्चात भाबरा विकासखंड में 12 /7/ 2000 को स्थानांतरण होकर प्राथमिक विद्यालय छोटा भावटा में पदस्थ होकर।26 वर्ष की सेवा भाबरा वि ख मे दी। अपने पूरे 41 वर्ष की सेवा काल में आ पने सीएससी एवं बी एल ओ जैसे पद पर रहकर कार्य किया ।अपनी 41 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए आपके सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय विनोद कुमार कोरी खंड स्रोत समन्वयक राजेंद्र बैरागी मंडल संयोजक दिनेश बढ़ गो तिया जी एवं ग्राम छोटा भोटा के सरपंच एवं एस एमसी के अध्यक्ष एवं अन्य ग्रामीण के साथ संकुल केंद्र भूरा घाट के समस्त शालाओ के शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आपका पेंशन प्रकरण का जल्द निराकरण करने का आस्ववासना दिया। एवं श्री राजेंद्र बैरागी जी ने भी आपको कार्य की सराहना करते हुए आपके स्वस्थ जीवनऔर दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक सैयद अनवर अली ने किया एवं आभार संकुल प्रचार्य मीर सिंह मावी ने प्रकट किया सीएससी कुंवर सिंह चौहान ने कार्यक्रम में सराहनीय कार्य किया ।