सरदारपुर :- (योगेश गवरी) भोपाल संचालनालय निर्देशन एवं खेल और युवा कल्याण धार के मार्गदर्शन में सरदारपुर विकासखंड में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों को नशे के बारे में अवगत करवाया गया वह नशा छोड़ने के लिए शपथ दिलवाई गई नशे से होने वाली दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया नशा छोड़ो अभियान का प्रचार प्रसार गांव नगर व छोटे कस्बो में प्रचार प्रसार करना लक्ष्य रहेगा इस अवसर पर खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर प्रशिक्षक चंचल खराड़ी, फुटबाल प्रशिक्षण शैलेंद्र पाल, खेल परिसर के नरेंद्र डागी व खेल युवा कल्याण की सुनीता भाबर उपस्थित रहे ।