Homeधाररिंगनोदपवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बाबा मनकामनेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं...

पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बाबा मनकामनेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं उमडा जन सैलाब बाबा मनकामनेश्वर का आकर्षक श्रृंगार सबका मन मोह लिया सबका आकर्षण का केंद्र रहा

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) अति प्राचीन बाबा मनकामनेश्वर मंदिर महादेव घाट द्वितीय सोमवार के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा बाबा मनकामनेश्वर के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालु का कतार सुबह से ही देखने को मिला इस पवित्र श्रावण मास के ऐसा सौभाग्य बना पवित्र सावन मास के द्वितीय सोमवार को एकादशी होने से और भी इसका महत्व बढ़ जाता है श्रद्धालु ने बाबा मनकामेश्वर के दर्शन कर अपने जीवन को धन बनाने का अवसर नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए बाबा के दर्शन के लिए आतुर सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिली शाम के 5:00 से ही भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया वही विश्व मंगल सुंदरकांड मंडल द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी संध्या आरती 7:00 बजे शुरू हुई जिसमें हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन और महा आरती का लाभ लिया साथ ही महा आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया जिसमें आसपास के ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!