सरदारपुर:- बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 118 वा स्थापना दिवस अवसर पर बच्चों को उपहार देकर मनाया गया। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बिमरोड मे बैंक ऑफ़ बड़ौदा राजगढ़ के द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ौदा बैंक के द्वारा बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल उपहार स्वरूप दिए गए सर्वप्रथम बैंक ऑफ़ बड़ौदा राजगढ़ के शाखा प्रबंधक अंकित कुमार, दुबे सीएस सी तरुण बलसारा एवं सहायक स्टाफ गोपाल पटेल ने मां सरस्वती का पूजन किया गया अपने उद्बोधन में शाखा प्रबंधक ने कहा कि बच्चों मन लगाकर पढ़ाई करो एवं नियमित स्कूल आओ तो ही आप परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने में सफलता हासिल कर पाओगे

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुरु और माता-पिता का सम्मान करना चाहिए संस्था के प्रधानाध्यापक लोकेंद्र भगोरा शिक्षक शांतिलाल पडियार ,अशोक बैरागी , सीमा तड़वाल छात्रावास अधीक्षक , कैलाश सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया शाला के अतिथि शिक्षक योगेश गवरी ,राहुल पडियार ,राहुल सोलंकी उपस्थित थे अंत ने आभार संस्था के पूर्व प्रधानाध्यापक शांतिलाल पडियार ने माना