पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं करवा पा रही है । नानपुर मैं जेराम पिता गिलदार बघेल बेगड़ी पटेल फलिया उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई। परिजन ने बताया जेराम को सीने में दर्द होने के बाद नानपुर अस्पताल लाए, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद इसे झोलाछाप डॉक्टर बिट्टू के यहां ले गए। बताया जा रहा हैं यहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हों गई। भाई सुखराम ने बताया इंजेक्शन लगाने के बाद तबियत और बिगड़ गई। बाद में शव थाने पर लाए और कार्रवाई की मांग की। वे साथ झोलाछाप डॉक्टर को भी ले आए।

मौके पर एसडीओपी भी पहुंच गए है। बीते कई माह पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लिखिए आदेश दिया था कि पूरे प्रदेश में फर्जी डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक और हॉस्पिटलों को पूर्णरूप से बंद करना था जिला अलीराजपुर जिला प्रशासन ने इक्कादुका क्लीनिक और बंगाली फर्जी डॉक्टरों पर कार्यवाही की लेकिन जिले में प्रभावी रूप से पूर्ण रूप से इनके क्लीनिक बंद नहीं कर पाए जिससे प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से कुकुरमुत्तों की तरह एक जगह से दूसरी जगह बंगाली अपने क्लीनिक खोल कर अपनी दुकानदारी चालू कर लेते है एक दिन जिला को पूरे जिले में एक साथ एक दिन सभी फर्जी क्लीनिकों पर प्रभावी कार्यवाही करनी चाहिए जिससे इनके अवैध क्लीनिक बंद हो सके ।