Homeअलीराजपुरथाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी के 4 प्रकरणों का पर्दाफाश ।...

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी के 4 प्रकरणों का पर्दाफाश । बाल अपराधी के कब्जे से चोरी की गई कुल 04 मोटरसायकलें जप्त।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

कस्‍बा अलीराजपुर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुये वाहन चोरी के 04 प्रकरणों का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्‍त की है।

दिनांक 22.01.2025 को फरियादी इमरान मंसुरी निवासी अलीराजपुर द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके घर के सामने खड़ी मोटरसायकल (क्रमांक MP45MP0490) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुराकर ले गया है, जिस पर अपराध क्रमांक 41/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके पश्चात दिनांक 08.04.2025 को फरियादी अब्दुल बारी निवासी मुर्गी बाजार अलीराजपुर द्वारा मोटरसायकल (क्रमांक GJ34D8507) की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 172/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 22.05.2025 को फरियादी दता पिता राजेन्द्र भिलाडे, निवासी ग्राम केशरजवरदा, जिला बीदर (कर्नाटक), हाल मुकाम साईं सिटी अलीराजपुर द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी एचएफ डिलक्स मोटरसायकल (क्रमांक MP69ZD0246) को दाहोद नाका स्थित पेट्रोल पंप के पास दुकान के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। उक्त पर अपराध क्रमांक 249/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

कस्‍बे में लगातार हो रही वाहनचोरी की वारदात निश्चित ही पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ था। कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार हो रही वाहनचोरी की वारदात के अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु घटना दिनांक से ही लगातार गंभीरता से प्रयास किये जा रहे थे, जिसमें कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा मुखबीर तंत्र को भी मजबूत कर मुखबीर सूचना के आधार पर दो संदिग्ध नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने थाना कोतवाली की वर्ष 2025 की उपरोक्त तीनों घटनाओं में तथा 01 वर्ष 2022 की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं इनके कब्जे से कुल 04 चोरी गई मोटरसायकलें जप्‍त की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,30,000/- है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री सोनू सिटोले, थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. श्री सुनील रन्दे, सउनि. सुकायला सोलंकी, सउनि. भेरूसिंह बघेल, सउनि. मुन्नालाल कटारे, सउनि. रामकुमार यादव, प्रआर. सुनील डुडवे, आर. गंगाराम, आर. नागरसिंह, आर. उदय, आर. अजय, आर. राकेश, आर. रविन्द्र तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दिलीप, आरक्षक राहुल, आरक्षक संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास द्वारा उक्त टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!