Homeझाबुआखवासासत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का रजत जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव...

सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का रजत जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव संपन्न स्कूल के 25 वर्ष पुण होने पर किया सम्मानित नन्हें नन्हे बच्चे ने एक से बड़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

अक्षय चौहान खवासा

दिनांक 14 जनवरी 2025 को सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का रजत जयंती समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान कृष्णसिंहजी राठौर संचालक श्रेयस हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुरिया एवं सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम झाबुआ द्वारा संस्था की 25 वर्षों की उपलब्धियों एवं उत्तरोत्तर प्रगति पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि सुदूर ग्रामीण अंचल में रहकर गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने का जो कार्य विद्यालय द्वारा किया जा रहा है वह चुनौतीपूर्ण एवं सराहनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सीएम राइस विद्यालय श्री योगेश मोदी ने कहा कि संस्था एवं संस्था संचालक राजेश व्यास के विगत 25 वर्षों के संघर्षों का में प्रत्यक्षदर्शी हूं आपकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। आपका एवं हमारा जो एक ही लक्ष्य है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जिसे आप निरंतर ऊंचाइयों पर ले जाए ।कार्यक्रम के विशेष अतिथियों जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मायादेवी प्रेमसिंहजी चौधरी एवं ग्राम सरपंच गंगादेवी खराड़ी, संकुल प्राचार्य मकनसिंह निनामा, यश रामावत, गौरव व्यास, गोपाल चौधरी, राजेश मैडा, हेमेंद्र पाटीदार ने भी संस्था की रजत जयंती पर हर्ष व्यक्त कर संस्था के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

संस्था परिवार द्वारा 25 वर्षों में संस्था के सहयोगी श्री पृथ्वीपालसिंह जी चुंडावत श्री पन्नालाल जी पाटीदार श्री गोपाल चौहान श्री नंदलाल जी पाटीदार श्री देवेंद्र जादव एवं मीडियाकर्मियों श्री संजय भटेवरा ,श्री मुकेश चौहान, श्री अक्षय चौहान, श्री जितेन्द्र सेन ,श्री आयुष पाटीदार, श्री सुनील सोलंकी आदि को स्मृतिचिन्ह भेट कर अपना धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों का स्वागत संस्था परिवार के श्रीमती बृजबाला व्यास ,श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती नीतू व्यास, शैली व्यास ,साक्षी शर्मा ,आर्नव व्यास, दिव्यांशी व्यास एवं शिक्षक राजकुमार पाटीदार, विकास भगत, पूरन पाटीदार, संदीप सिंगाड़िया, राहुल पाटीदार, पार्थराज चुंडावत आदि ने किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, बच्चों के मस्तीभरे गीत ,नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण संस्कारों का महत्व, राष्ट्रीय एकता, सेना के वीर जवानों का शौर्य ,सोशल मीडिया के दुष्परिणाम ,रामायण, महाभारत ,हनुमान चालीसा,भूतों की दुनिया, बाबूराव एक्ट ,शरद जोशी के व्यंग्य आधारित नाटक एक था गधा आदि विषयों पर संदेशात्मक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने देर शाम तक समा बांधे रखा।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री सुनील कुमार शर्मा एवं छात्राओं कुमारी दिव्यांशी पाटीदार एवं माही पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहयोग श्रीमती शोभा नाग ,श्रीमती सुनीता सोनगरा ,अर्चना रावत ,ममता सोलंकी, रिया शर्मा ,चेतना सोलंकी ,कशिश मकवाना, चांदनी कहार ,हर्षिता चौहान, दीपिका प्रजापति, प्रियंका पालरा ,कल्पना सोलंकी ,वर्षा सेन, मनोज पाटीदार ,रित्विक बिलवाल, राजेश मुणिया एवं स्मिता उपाध्याय का रहा। आभार प्रदर्शन छात्र परिषद मुख्य सचिव शिवम् चौहान नै किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!