अक्षय चौहान खवासा
झाबुआ\खवासा बीते कुछ दिनों पुर्व हुई मुंबई दिल्ली नेशनल हाइवे पर दो पहिया वाहन और चार पहिये वाहन आपस मे टकराने से,मोके पर ही दो पहिया वाहन पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई थी जबकि चार पहिये वाहन में बैठी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी वही इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस द्वारा मोके का मुआयना और संपूर्ण निरीक्षण की बारीकी जांच करते हुए


बताया कि 8लेन एक्सप्रेस रोड पर दो पहिया वाहन चालकों द्वारा नियमो का उल्लंघन करते हुए और तेज गति होना बताया,वही सम्पूर्ण जांच के आधार पर स्कूटी चालक के विरुद्ध थाना थांदला पर एफआईआर की गई।वही पूरे मामले में झाबुआ पुलिस ने आमजन से अनुरोध भी किया है कि कोई भी 8लेंन हाइवे एक्सप्रेस पर दो पहिया वाहन से नही जाए क्योकि दो पहिया वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।