Homeअलीराजपुरजोबट की सरजमीं पर दूसरी बार मुस्लिम समाज की ओर से भव्य...

जोबट की सरजमीं पर दूसरी बार मुस्लिम समाज की ओर से भव्य सामुहिक विवाह

 

जोबट से मुकेश राठौड़ की रिपोर्ट

अलीराजपुर जिले के जोबट में अंजुमन इज्तेमाई शादी सम्मेलन का आयोजन अत्यन्त प्रसननता की बात है कि जोबट की सरजमीं पर दुसरी बार एक भव्य सामुहिक विवाह का आयोजन जोबट मुस्लिम समाज के द्वारा किया गया ।जिसमें जोबट नगर के एवं अलीराजपुर, खट्टाली, भाबरा, बडौदा, बुरहानपुर, खण्डवा, इन्दौर, छकतला, बडवानी, सेन्धवा, डही, बाग, डेहरी, मनावर, राजगढ, धमनोद आदि अन्य स्थानों के कुल 26 जोडो ने भाग लिया एवं विवाह के पवित्र बन्धन में बन्ध कर हमेशा साथ रहने का प्रण लिया। गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछडे तबके से आने वाले लोगो के लिए इस महंगाई के दौर में अपने बच्चों का विवाह करना एक बोझ एवं कठिन काम है। अतः इस आयोजन का मुख्य उददेश्य लोगो को कठिनाईया दूर करना एवं उनके आर्थिक बोझ को कम करना ताकि एक गरीब मा बाप खुशी के आसुओं के साथ अपनी बेटी को बिदा कर सकें। ओर एक बेटे का बाप सम्मानपूर्वक अपने बेटे का घर बसा सकें ।
इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मण्डी जोबट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का पूर्ण आयोजन शहर काजी सय्यद मोहम्मद हसन (मम्मा दादाजी) की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल एवं नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहनिया तथा विशेष अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर मननीय अभय अरविन्द बेडेकर की उपस्थित मे सम्पन्न हुआ ।

मुख्य रूप से इस कार्यक्रम का कार्यभार एवं मेनेजमेंट सय्यद तनवीरूल हसन दादाजी ने एवं मखमुददीन खत्री रेंजर साहब, जुनेद खत्री , ने सम्भाला। इस काम को निष्पादित करने में समाज के युवा औकी अहम भूमिका रहीं जिसमें मुख्य भूमिका शाहरूख शब्बीर मकरानी, सलमान शहजाद मकरानी, रमीज शेख राज, शाहरूख खत्री पत्रकार, आमीर मकरानी, अज्जू कुरेशी, जावेद कुरेशी, सलमान भाई फाटा, आजाद मकरानी, फिरोज शेख, मोईनुददीन खत्री पेटाला, आसिफ जहूर मकरानी, अमजद खत्री कोहिनूर, आरिफभाई वालपुर, नासिर अजीजबाब, अनस मकरानी, शाहनवाज शानू, अयुब भाई मेकेनिक, व अन्य सभी युवकों की रही ।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि यह धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतिक रहा जिसमें सभी धर्मो के गण्मान्य एवं समाज सेवी नागरिक उपस्थित रहे साथ ही इस भव्य कार्यक्रम में पूर्ण मुस्लिम समाज के भोजन का आयोजन किया गया। तथा नगर के गणमान्य नागरिकों को जो कि गैर मुस्लिम तबके से है उनका भी भोजन व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन का कुल खर्च सम्पूर्ण मुस्लिम समाज ने उठाया। इस कार्यक्रम को कवरेज देने के लिए मीडिया ने अपनी अहम भूमि उठाई एवं कार्यक्रम का हर क्षण को कवर किया। प्रशासन का अमले का सराहनीय सहयोग रहा इस कार्यक्रम का आयोजन अंजूमन इज्तेिमाई कमेटी के बेनर तले किया गया। एवं इस कार्यक्रम का संचालन जनाब फिरोज सागर साहब ने किया। एवं पूरे समाज के लोगो ने आभार व्यक्त किया। उकत जानकारी मीडिया प्रभारी शाहरूख खत्री के द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!