रात्रि कालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज।

पारा
12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलने वाला यह टूर्नामेंट स्थानीय पारा बस स्टैंड पर लगातार दूसरे वर्ष भी यंगस्टर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा हे रात्रिकालीन प्लास्टिक बाल टूर्नामेंट जिसका शुभारंभ कल रात्रि में 8 बजे किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 15555 रुपए अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पारा एवं वर्तमान गादीपति श्री महाकाली धाम बख्तपुरा पारा के सतीश अजनार एवं द्वितीय पुरस्कार 6666 रुपए लक्की मावी ओर तीसरा पुरस्कार 2222 र फैशन गारमेंट पारा की ओर से दिया जा रहा है।पहले दिन क्रिकेट के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में सीबी लाइव के संपादक एव विनय उजाला के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार अशोक बलसोरा, व्यापारी संघ पारा के अध्यक्ष नितिन राठौर, नई दुनिया समाचार के युवा पत्रकार प्रभाष जैन,वॉइस ऑफ झाबुआ के संपादक अंकित चौहान, पत्रकार शैलेंद्र राठौर , प्रजापत समाज पारा के अध्यक्ष मूलचंद प्रजापत , पारा के वरिष्ठ नागरिक अमृत राठौड , युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मोहनिया , न्यूज 24 चैनल के पत्रकार महेंद्र चौहान ,एवं ग्राम पंचायत पारा के सह,सचिव भारत पांचाल, समेत सभी मुख्य अतिथियों ने क्रिकेट पिच पहुंचकर श्रीफल फोड़ कर श्री गणेश किया।शुभारंभ अवसर पर पहला मैच बखतपुरा क्रिकेट क्लब ओर नाम चले क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ जिसमें 6 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए नाम चले टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 90 रन बनाकर बखतपुरा क्रिकेट क्लब को 91रन का लक्ष्य दिया था जिसमें नाम चले टिम ने मैच में जीत हासिल करी ।आ
योजक :- यंगस्टर क्रिकेट क्लब की सभी आम जनता से अपील है कि सभी लोग रात्रिक्लीन प्लास्टिक बाल टूर्नामेंट में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करे । एव इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद ले ।