Homeझाबुआझकनावदाआजाद क्रिकेट क्लब झकनावदा ने फाइनल मैच का खिताब जीता मंडल...

आजाद क्रिकेट क्लब झकनावदा ने फाइनल मैच का खिताब जीता मंडल स्तरीय टूर्नामेंट कराने से आसपास के छोटे छोटे गांव की प्रतिभा निखर कर बाहर आएगी – जितेंद्र राठौड़ मंडल अध्यक्ष झकनावदा मंडल के सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया और इस आयोजन को सफल किया- ठाकुर मनोहर सिंह सेमलिया टूर्नामेंट अध्यक्ष

पियूष राठौड़ झकनावदा

झकनावदा – नगर में चल रहे पांच दिवसीय प्रथम मंडल स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का कल दिनांक 08/01/2025 को समापन हुआ। जिसकी मुख्य आयोजक मध्यप्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया दीदी रही ।आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले मंडल अध्यक्ष जितेंद राठौड़ रहे। इस आयोजन में 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची ।प्रथम सेमीफाइनल झकनावद बी टीम ओर झिरी के बीच खेला गया जिसमें झिरी की टीम विजेता रही ।दूसरा सेमीफाइनल आजाद क्रिकेट क्लब झकनावदा और उमरकोट के बीच खेला गया जिसमें आजाद क्रिकेट क्लब टीम विजेता रही ।और अंत में फाइनल मुकाबला झिरी ओर आजाद क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें प्रथम विजेता आजाद क्रिकेट क्लब झकनावदा रही ओर उप विजेता झिरी की टीम रही

इनके द्वारा किया गया पुरस्कृत

प्रथम पुरस्कार संजय कुमार श्रेणिक कुमार कोठारी द्वारा 11111 रु विजेता टीम को दिया गया ।
द्वितीय पुरस्कार चौकी प्रभारी पी. एस. चुंडावत द्वारा 5555 रु उपविजेता टीम को दिया गया।

इसी के साथ…

मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब रविंद रतनलाल सिंदड़ा द्वारा पंकज झिरी को दिया गया

बेस्ट बैट्समैन का खिताब राजेश धनराज कासवा द्वारा जीवन वैरागी को दिया गया।

 मैन ऑफ़ द मैच का खिताब(प्रत्येक मैच)समाज सेवी जयू जोशी और फाइनल का गौरव अग्रवाल द्वारा अर्जुन राठौड़ को दिया गया ।

बेस्ट बॉलर टूर्नामेंट का खिताब दामोदर पड़ियार द्वारा आर्यन सोलंकी को दिया गया ।

बेस्ट फील्डर टूर्नामेंट का खिताब ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर द्वारा बबलू सोलंकी को दिया गया।  बेस्ट बॉलर फाइनल का खिताब टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने पर नयन राठौड़ को दिया गया

इनके अलावा घनश्याम कनालची ,मोहित पवार ,सुरेंद्र सिंगाड, आर्यन मिस्त्री, सिद्धू राठौड, नवदीप पडियार, आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आजाद क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोहर सिंह सेमलिया, फकीर चंद्र माली, राजेंद्र मिस्त्री , अभिषेक जोशी,मोहन सोलंकी, कमलेश पडियार, धीरज चोयल, ऋषि प्रजापत, सुनील शिंदे, कमल चोयल, हरीश मकवाना, लक्की राठौड़,अश्विन चोयल, पृथ्वीराज, गौरव राठौड़, चिंटू मकवाना, कमलेश मकवाना ,किसन माली,वीरु राजपूत का सहयोग रहा।

यह रहे उपस्थित.. शांतिलाल जी कासवा, नारायण सोलंकी, बसंती लाल जैन, प्रकाश राठौड़, नारायण राठौड,संजय व्यास, नारायण पटेल, प्रदीप बोराणा, कमलेश पडियार, गोलू दरबार आदि कार्यक्रम के समापन में संचालन हेमेंद्र कुमार जोशी सर द्वारा किया गया ओर श्री आभार व्यक्त शांतिलाल कासवा द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!