परिवेश पटेल
पेटलावद तहसील की ग्राम पंचायत छायनपाडा ग्राम नारायण पिता सोमा डामोर के द्वारा बताया गया कि मैं दिनांक 04.01.2025 को मेरे साथ राहुल आदि के द्वारा गाली गलौच व मारपीट की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा पुलिस चौकी सारंगी में गई थी, जहाँ से मुझे ईलाज व एम.एल.सी. हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगी ले गये किन्तु वहाँ बताया गया कि डॉक्टर साहब झाबुआ गये हैं, व कल आने का कहा, तब में कल सुबह आठ बजे से सारंगी अस्पताल में चला गया व वहाँ पदस्थ डॉ कटारा को मैने एम.एल.सी. करने का कहा तो उनके द्वारा द्वारा मेरा उपचार नहीं किया गया व एम.एल.सी. हेतु 1000/- रुपये मांगे गये, तब मैने कहा कि मैं गरीब हूँ मेरे पास रुपयें नहीं हैं, तो बोला कि एम.एल.सी. कराने के पैसे लगेंगे, तब मेरे पास 200/- रुपयें थे जो मैने डॉं कटारा को दिये, किन्तु एक कागज पर मेरा नाम लिख लिया व बोला कि बाकि के रुपयें लेकर आना तब एम.एल. सी करूंगा, और अंदर चला गया व फिर बाहर नहीं आया।नारायण के द्वारा बताया कि मैंने पेटलावद एसडीएम महोदय एवं कलेक्टर महोदय को आवेदन भी दिया है कि पैसे मांगे गए और मेरे पास पैसे नहीं होने के कारण मेरेको एमएलसी नहीं दी गई ।