Homeझाबुआझाबुआ के दो युवक अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार....

झाबुआ के दो युवक अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार….

वॉइस ऑफ झाबुआ-

——————————

झाबुआ। रतलाम वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साईकल पर सवार दो युवको से पुलिस को अवैध स्मैक मिली.पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर स्मैक जब्त की. पकडे गए दोनों युवक. झाबुआ जिले के निवासी है.

घटना का संक्षिप्त विवरण –

गत 2 जनवरी 2025 को शिवगढ पुलिस थाने के उनि आर.सी. खडिया मय प्रआर. दिनेश खींची,रघुवीरसिह एवं मनीष खराडी के साथ रावटी तिराहे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे कि वाहन चेकिंग के दौरान शिवगढ तरफ से एक मोटर साईकल आती दिखी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे, जो पुलिस को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे हमराह फोर्स के द्वारा घेराबन्दी कर पकडा। दोनों मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध लगने से चैकिंग के दौरान रोके गए रहागीर पंचानो के समक्ष पकडे गए दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर मोटर साइकिल चालक ने अपना नाम सुरेन्द्रसिंह पिता चम्पालाल नायक उम्र 46 वर्ष निवासी राम्भापुर तहसील मेघनगर जिला झाबुआ व उसके पिछे बैठे साथी ने अपना नाम हिमांशु पिता मिथलेश वर्मा जाति नाई उम्र 30 वर्ष निवासी थान्दला रोड़ मेघनगर जिला झाबुआ का रहने वाला बताया ।

उनके पास मो.सा. क्रंमांक MP.45 MQ 8224 के बारे में पूछताछ करते मो.सा. चालक सुरे्द्रसिंह नायक ने अपनी मो.सा. होना बताया दोनो व्यक्तियों से मो.सा. को लेकर भागन के संबंध में पूछताछ करते बताया कि पुलिस चैकिंग देखकर व अपने पास रखी स्मैक होने से व डर के कारण भागने का प्रयास करना बताया। दोनों युवकों के खिलाफ धारा 8/21 NDPS का प्रकरण दर्ज कर बरामद स्मैक जब्त की गई.जब्त स्मैक की क़ीमत करीब बीस हजार रूपये है.

गिरफ्तार आरोपी –

1. सुरेन्द्रसिंह पिता चम्पालाल नायक उम्र 46 वर्ष निवासी राम्भापुर तेह मेघनगर जिला झाबुआ

2.हिमांशु पिता मिथलेश वर्मा जाति नाई उम्र 30 वर्ष निवासी थान्दला रोड़ मेघनगर जिला झाबुआ

जप्त मश्रुका – पारदर्शी प्लास्टिक की एक थैली में 20 ग्राम स्मेक कुल कीमती 20000/-रू , घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल  

सराहनीय भूमिका– उपरोक्त अवैध मादक प्रदार्थ की कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी शिवगढ उनि.आर.सी. खडिया, प्रधान आर 334 रघुवीरसिंह, प्रआर.93 दिनेश खिची, आर.468 रमेश सोलंकी आर.670 मनीष खराडी, आर.98 नितेश नलवाया, आर 834 जितेन्द्रप्रसाद, मप्रआर.869 अनिता राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!