रिपोर्ट – सुनील खोड़े
————————-
पेटलावद। गुरुवार को वॉइस ऑफ झाबुआ द्वारा ग्राम पंचायत धतुरिया के ग्राम कमलखेड़ा में खेल मैदान पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, खबर लगने के बाद प्रशासनिक अमला आज ग्राम कमलखेड़ा पहुंचा और मौका पंचनामा बनाकर अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई करने की बात कही।

दो दिनों के अंदर खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मामले को लेकर कमलखेड़ा के युवाओं ने वॉइस ऑफ झाबुआ का धन्यवाद माना है। युवाओं ने कहा कि वॉइस ऑफ झाबुआ पर खबर लगने के बाद प्रशासन ने सुनवाई की है।