अक्षय चौहान खवासा
खवासा। अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में खवास नगर में भी होंगे धार्मिक आयोजन।जिसमें 1 साल से नगर मे प्रभात फेरी प्रतिदिन निकाली जा रही है एवं 25 दिसंबर से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर् मे प्रतिदिन संध्या फेरी निकाली जा रही जा रही है जिसमे बच्चे ओर महिला बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

10 दिवस तक चलेगी रामायण
आज से 10 जनवरी तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन हनुमान मंदिर पर किया जा रहा है जिसमे आज सुबह विधि विधान से रामायण पाठ की स्थापना की गयी समिति के प्रत्येक सदस्य 1-1 घंटा करेंगे रामायण पाठ का वाचन। की गयी विशेष साज सज्जा हनुमान मंदिर के आस पास भगवा धवज लगाकर मंदिर परिसर को भगवामय किया गया एवं विशेष लाइटिंग भी गयी गयी

11 जनवरी को होंगे धार्मिक आयोजन
अयोध्या के साथ खवासा मे भी धूमधाम से मनाई जायेगी प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगाठ इस दौरान सुबह यज्ञ का आयोजन किया जायेगा यज्ञ की पुनाहूर्ति के बाद महाआरती कर महाप्रशादी का वितरण किया जायेगा।
धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा
11 जनवरी को शाम को नगर मे भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी । समिति वालों ने अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर कार्यक्रम सफल बनाने का आग्रह किया।।