Homeझाबुआथांदलादेवीगढ़ में रामदेवजी का पाटोंतस्व 4 जनवरी को ।

देवीगढ़ में रामदेवजी का पाटोंतस्व 4 जनवरी को ।

थांदला। समीपस्थ ग्राम देवीगढ़ के स्वयंभू माता मेला मैदान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री रामदेवजी का पाटोत्सव शनिवार 4 जनवरी पंचमी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध मे ग्राम देवीगढ़ के भक्त मंडल सदस्य प्रकाश चरपोटा,मांगू चरपोटा,शैतान चरपोटा ने बताया कि पाटोंत्सव में निरंजनी अखाड़ा दाहोद गुजरात के ग्राम काचला ढंडेला के परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी श्री सेवानंद गिरीजी महाराज भी पधारेंगे। आयोजन के दौरान स्वामी जी के मुखारविंद से भक्तों को अमृतवाणी का रसपान भी कराया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक इस पाटोंत्सव में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की गई। आयोजन पश्चात सभी भक्तों हेतु भोजन प्रसादी शाम 5 बजे से राखी गई तथा रात्रि 8 बजे से भजन कीर्तन एवं प्रवचन होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!