Homeझाबुआपिटोलचांद फतह कर चुके भारत की सडको पर आज भी ऐसे मासूम...

चांद फतह कर चुके भारत की सडको पर आज भी ऐसे मासूम बच्चे हैं जो दो वक्त की रोटी के लिए जानलेवा करतब दिखाने को मजबूर है |

विनय पंचाल पिटोल

चांद फतह कर चुके भारत की सडको पर आज भी ऐसे मासूम बच्चे हैं जो दो वक्त की रोटी के लिए जानलेवा करतब दिखाने को मजबूर है | ये तस्वीरे सरकार के उन तमाम दावो को आइना दिखाती है जिसमे सरकारे मासूम बच्चों को शत-प्रतिशत स्कूल भेजने और उनकी निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था का ढिंढोरा पिटती नजर आती है |

खेलने-कूदने और पढ़ाई-लिखाई की छोटी सी उम्र में बच्ची मौत के खेल का करतब दिखाने को मजबूर हैं | 8 से 10 फीट की ऊंची रस्सी पर चलकर बच्चि ने हर किसी को दांते तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया | पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करने वाले नट परिवार के इन बच्चो का करतब ही परिवार की आजीविका का साधन है |करतब दिखाते ये भाई बहन सिद्धू और सावली छत्तीसगढ़ से आये थे ।

लकड़ियों के सहारे रस्सी पर मौत का खेल

मौत का खेल शुरू करने से पहले तमाश दिखाने वाले नाबालिक भाई बहन ने सड़क किनारे किले ठोकी , लकड़ियों के सहारे रस्सी बाँधी और उसी रस्सी पर बहन को चडा दिया | रस्सी को मासूम बच्ची एक हाथ में डंडा लेकर हिलाती रही, कभी तेज तो कभी धीरे, कभी सीधा चली तो कभी उल्टा, कभी जंप किया तो कभी कमर हिलाइ | हैरतअंगेज करतब देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड लग गई | मौत का खेल आगे भी जारी रहा | बच्ची ने एक बार तो सर पर लोटे रख रस्सी पर स्टील की थाली पर चलते हुए जो संतुलन बनाया लोगो को हैरान कर दिया | एक रस्सी पर करतब दिखाती छोटी-सी बच्ची को देख आस-पास से गुजरने वाले लोग थोड़ा रुक कर देखने के बाद जेब से कुछ पैसे निकाल कर बच्ची को दे देते हैं |

हर पैसे लेकर आने वाले को देख कर भाई बहिन का उत्साह और करतब ज्यादा जानलेवा होता गया लेकिन ये बच्चे इसी प्रकार जीवन यापन को अपना भाग्य मान चुके है । जिन्हें गिरने का डर नहीं है… क्योंकि पैसे कमाना है , आसपास के लोग इस नजारे को मनोरंजन समझ रहे थे | लेकिन शायद ही किसी को इसके पीछे की मजबूरियां और रोटी जुटाने की जद्दोजहद समझ आई हो |ऐसा भी नहीं है कि शहर शहर गांव-गांव जाकर करतब दिखाने वाले इन बच्चों की खबर शासन-प्रशासन को नहीं है पर इन्हें ऐसा करने से रोकने वाला कोई नहीं है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!