Homeधारसरदारपुरसरदारपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हुए लाभुचारण

सरदारपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हुए लाभुचारण

सरदारपुर :- सरदारपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल को हटाकर उनकी मूल पदस्थ शाला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में प्राचार्य के पद पर भेजा है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाबरिया के उच्च माध्यमिक शिक्षक व प्रभारी प्राचार्य लाभुचारण को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर बनाया है। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ व प्रभारी सहायक आयुक्त चौधरी ने दो दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय अमझेरा के प्राथमिक शिक्षक प्रकाश पंवार को विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय सरदारपुर में मंडल संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। नवागत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लाभुचारण ने बताया कि सरदारपुर तहसील के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सुधार के लिए सभी के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। आप सभी शिक्षक वर्ग साथियों और कर्मचारियों की हार्दिक कार्य को गति मिलेगी साथ ही साथ पदाधिकारी और शिक्षकों द्वारा पूर्ण सहयोग का विश्वास है इस अवसर पर सभी सरदारपुर ब्लॉक के शिक्षक साथियों द्वारा बधाई दी गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!