Homeझाबुआपेटलावदसाईबर क्राइम से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। ...

साईबर क्राइम से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है।  भारतीय स्टेंट बैंक के द्वारा नगर में नुक्कड नाटक और विडियों के माध्यम से जागरूक किया।

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————–

 पेटलावद।साईबर क्राइम से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक का मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को दोपहर में नगर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रथ पहुंचा और नुक्कड नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। नगर के शीतलामाता चौक पर रथ के द्वारा विडियों दिखा कर फ्राड के तरीके बताये गये और उनसे सावधान रहने के लिए सतर्क रहने की बात कहीं गई।

जानकारी देते हुए बताया गया कि घोटालेबाजों द्वारा मुख्य रूप से फोन घोटाला,पार्सल घोटाला,डिजीटल गिरप्तारी,त्वरीत ट्रेडिंग से अमीर बनाना,बडें पुरस्कारों के लिए आसान कार्य,लाटरी खुलने का लालच,केवाईसी सत्यापन,टेक्स रिर्टन के नाम पर ओटीपी लेकर साईबर क्राइम किया जाता है।

नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला और किसान के साथ किस प्रकार ठगी हो सकती है इस बारे में जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताये गये।भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में मुहिम चलाई जा रही है।

इस प्रकार की जानकारी को देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के मेनेजर चयन रोनिवाल ने बताया कि साइबर अपराध सूचित रहे,सतर्क रहे। आप सभी को इन जालसाजों के चक्कर में आने से बचने के लिए केवल सतर्क रहना होगा। बैंक कभी भी ओटीपी नहीं मांगता है। और ना ही किसी प्रकार की खाते की जानकारी मांगी जाती है। इसलिए सभी सतर्क रहे।

इस मौके पर सीएमओ आशा भंडारी, हल्का पटवारी ईश्वरलाल पाटीदार, एफ ओ सी अर्जुन गुर्जर,पत्रकार वीरेंद्र भट्ट,,इंजीनियर दीपक वास्कले,बद्रीलाल सेप्टा,प्रकाश गुर्जर, विपुल नामदेव सहित अन्य रहवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!