विरेन्द्र वसुनिया उदयगढ़
––––––––––––
अलिराजपुर – रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर द्वारा अपमानित करने पर आदिवासी समाज द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है

मामले को लेकर आज दिनांक 9 दिसंबर को अलिराजपुर में भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ डॉक्टर द्वारा गाली गलौज करने , दुर्व्यवहार करने पर sc/st अत्याचार निवारण कानून 1989 के तहत fir कर तत्काल कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है

इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश निनामा, अलीराजपुर जिला अध्यक्ष विक्रम चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र अजनार,ब्लॉक मीडिया प्रभारी पप्पू वसुनिया , भीलसिंह जी ,जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत आदि मौजूद रहे ।