Homeअलीराजपुरग्राम वड़ी हायर सेकण्डरी स्कूल में जिले के प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके...

ग्राम वड़ी हायर सेकण्डरी स्कूल में जिले के प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके ने 101 विद्यार्थियों को साईकिलों का वितरण।  विद्यालय में खेल मैदान, शौचालय निर्माण सहित अनेक मांग स्वीकृत करने की घोषणा। 

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान आलीराजपुर लोकस्वास्थ्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके ने ग्राम वड़ी हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में आयोजित आयोजन में समारोह पूर्वक 101 साईकिलों का वितरण किया।

अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी खरत, जिला पंचायत सदस्य विनूरा कनेश,भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, युवा भाजपा नेता विशाल रावत, जिला कलेक्टर डाक्टर अभय अरविंद वेडेकर, एसपी राजेश व्यास सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

आयोजन में प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके ने शासन की योजनाओं की सराहना करते हुवे उपस्थित विद्यार्थियों व जनसामान्य से शत प्रतिशत लाभ लेने की बात कहीं। विद्यालय प्राचार्य पंचम सिंह चौहान द्वारा विद्यालय के लिये

ग्राम वड़ी हायर सेकण्डरी स्कूल में जिले के प्रभारी मंत्री उइके ने किया विद्यार्थियों को साईकिल वितरण।  जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान आलीराजपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके ने ग्राम वड़ी हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में आयोजित आयोजन में समारोह पूर्वक साईकिल वितरण किया। 

अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी खरत, जिला पंचायत सदस्य विनूरा कनेश,भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, युवा भाजपा नेता विशाल रावत, जिला कलेक्टर डाक्टर अभय अरविंद वेडेकर, एसपी राजेश व्यास सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

आयोजन में प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके ने शासन की योजनाओं की सराहना करते हुवे उपस्थित विद्यार्थियों व जनसामान्य से शत प्रतिशत लाभ लेने की बात कहीं। विद्यालय प्राचार्य पंचम सिंह चौहान द्वारा विद्यालय के लिये आवश्यक खेल मैदान के समतलीकरण, शौचालय निर्माण,बाउंड्रीवाल निर्माण मय मुख्यद्वार की मांग स्वीकृति करने की घोषणा की। आयोजन के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुति पर स्वैच्छानुदान मद से 21 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा भी की।

आयोजन में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विद्यार्थियों के लिये अनेक योजनाएं दी सभी बच्चों को चाहिए योजनाओं का लाभ लेकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करे।कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य पंचम सिंह चौहान ने दिया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके का स्वागत संस्था प्राचार्य पंचम सिंह चौहान ने किया। आभार संस्था के प्रधान पाठक मौर्य ने माना। संचालन वरिष्ठ शिक्षक जितेन्द्र तंवर ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!