Homeअलीराजपुरहम होंगे कामयाब एवं सृजन अभियान के तहद बालिकाओं को लिंग आधारित...

हम होंगे कामयाब एवं सृजन अभियान के तहद बालिकाओं को लिंग आधारित हिंसा के प्रति जागरूक किया 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

  अलीराजपुर में आज पुलिस विभाग द्वारा डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा श्री मान बी एल ऑटोदे, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोरमा सिसोदिया, उपनिरी ललित बैरागी द्वारा “हम होंगे कामयाब अभियान” एवं “सृजन” अभियान के तहत लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलमाल में बालक बालिकाओं से हानिकारक रूढ़िवादिता , सकारात्मक मर्दानगी के बारे में संवाद किया

एवं बालक बालिकाओं को महिला व लड़कियों की सुरक्षा एवं सम्मान करने, लिंग आधारित होने वाली हिंसा उनसे बचाव,बाल विवाह से होने वाले नुकसान, पाक्सो संबंधित अपराध तथा सोशल मीडिया पर इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड , साइबर क्राइम,डिजिटल अरेस्ट के संबंध में , आपातकालीन सेवा 100 डॉयल चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, फायर ब्रिगेड 101 , मेडिकल हेल्प एम्बुलेंस 108 ,सायबर हेल्प लाइन 1930 की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आरक्षक वीरेंद्र , आरक्षक दीवान तथा स्कूल के शिक्षकगण जुझार सिंह मीणा , रसनिया जमोर, तन सिंह बामनिया ,संगीता मंडलोई रुचिका राठौर उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!