सुरेश परिहार।
सारंगी – गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संगठन मंत्री के आगमन पर झाबुआ जिला अध्यक्ष ने सारंगी के समिप छायन पाड़ा में किया भव्य स्वागत सारंगी चौंकी के अंतर्गत आनेवाले ग्राम छायनपाड़ा में नविन गौ शाला निर्माण को लेकर गौ शाला समिति की बैठक का आयोजन किया गया था

जिसमें गौ रक्षक सैना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिल भाई पटेल और राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णुदास महाराज ने उपस्थित गौ सेवकों को सम्बोधित किया और गौ शाला के लिए आवश्यक दिशा निर्देश में दिए। इस अवसर पर गौ रक्षक सैना जिला अध्यक्ष बाबूलाल पाटीदार,देवेस जोशी, राजकुमार भोपते, राधेश्याम पाटीदार, स्थानीय गौशाला के सक्रिय पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे।