Homeअलीराजपुरजनरल परेड का आयोजन अलीराजपुर के बोरखड में हुआ संपन्न

जनरल परेड का आयोजन अलीराजपुर के बोरखड में हुआ संपन्न

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

पुलिस लाइन बोरखड स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पुलिस बल में टीम भावना व अनुशासन तथा शारीरिक दृढ़ता /दक्षता बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया जाकर , उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का टर्नआउट चेक किया गया ,अच्छा टर्नआउट पाये जाने पर इनाम दिया गया व गंदी वेशभूषा पाये जाने पर हिदायत दी गई ।निरीक्षण बाद प्लाटूनों द्वारा स्क्वाड ड्रिल की गई

जिसमें ड्रिल की बारीकियाँ सिखाई गई और ड्रिल का स्तर चेक किया गया।जनरल परेड में सर्वप्रथम रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा द्वारा परेड की सलामी दिलाई जाकर परेड के निरीक्षण हेतु आमंत्रित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी जोबट व डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा भी उपस्थित रहे।

परेड में 10निरीक्षक,20उनि/सउनि , 80आर/प्र आर का बल उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!