जोबट/मुकेश राठौड़
जोबट! शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोबट परिसर स्थित खेल मैदान की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण खेल खेलने में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्याय परिसर स्थित खेल मैदान का समतली होने से तहसील के सभी खिलाडी उक्त खेल मैदान का उपयोग कर लाभान्वित हो सकेंगे।

साथ ही महाविद्यालय की बाउन्ड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष का निर्माण एवं सभागृह कक्ष का निर्माण का कार्य यथाशीघ्र करानें का निवेदन किया। उक्त ज्ञापन में जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप मेहड़ा, सरपंच प्रतिनिधि मोतेसिंह भूरिया, प्रकाश सहित कॉलेज के छात्र उपस्थित थे।