Homeअलीराजपुरएस टी के फर्जी जाती प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ ले...

एस टी के फर्जी जाती प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ ले रहे गैर आदीवासी। आदिवासी समाज के युवाओं ने इंदौर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

वॉइस ऑफ झाबुआ 

दिनांक 28/11/2024 को अलीराजपुर से इंदौर पहुंच कर बेरोजगार युवाओं द्वारा (उप–अंकेक्षक ) सहकारिता विभाग जिला अलीराजपुर में पदस्थ श्रीमती नेहा रायकवार के विरुद्ध इंदौर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मैडम के अनुसूचित जनजाति मांझी के जाती प्रमाण पत्र को फर्जी तरीके से इंदौर कलेक्ट्रेट कार्यालय में बनवाने के आरोप लगाए गए हे,

मैडम द्वारा पूर्व में पटवारी की नौकरी छोड़ना ओर वर्तमान में उप–अंकेक्षक और हाल ही में टैक्स असिस्टेंट की परीक्षा पास करना अनुसूचित जनजाति के फर्जी जाती प्रमाण पत्र से संभव किया किया गया हे ,पिछले कई महीनों से जिला कलेक्टर अलीराजपुर में इसकी शिकायत दिलीप डावर द्वारा की गई लेकिन कोई परिणाम नहीं आने के कारण अब बेरोजगार युवाओं के साथ इंदौर पहुंच कर कलेक्टर के समक्छ ज्ञापन सौंपा । जिसमें बेरोजगार युवाओं ने बढ़चढ के भाग लिया

मैडम पर निम्न प्रकार के आरोप हे _

(1)सुविधा हैंड बुक 2016 में OBC,ST,SC की लिस्ट में रायकवार मांझी की उपजाति में भी शामिल नहीं हे

(2) श्रीमती नेहा रायकवार जी ने 21/5/2018 को डिजिटल जाती प्रमाण पत्र बनवाते समय क्या क्या दस्तावेज SDM कार्यालय इंदौर में जमा करवाए थे

(3)श्रीमती नेहा रायकवार जी का पुराना जाती प्रमाण पत्र देखने पर संदिग्धता उत्पन्न करता हे कि प्रमाण पत्र St का हे या SC का

दिलीप डावर द्वारा आरक्षण को लेकर एक मुहिम चालू कर दी हे फर्जी तरीके सै नौकरी लगने वाले लोगों को बाहर निकलना ओर उन्हें सजा दिलवाना ही उद्देश्य बना लिया हे , बेरोजगार युवाओं का भी काफी अच्छा समर्थन मिल रहा हे इंदौर में ज्ञापन सौंपते समय चेतावनी भी दी गई हे कि जल्द से जल्द कारवाई करने पर अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!