Homeधारराजगढ़छड़ावद में खून के लतपत महिला शव मिलन गले पर चाकू...

छड़ावद में खून के लतपत महिला शव मिलन गले पर चाकू के निशान घटना स्थल से पति फरार जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़:- ग्राम छड़ावद में आज बुधवार देर शाम करीब 5 बजे एक घर मे महिला का खून से सना हुआ शव मिला हैं। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार महिला का पति ही आरोपी है, जो मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे ग्राम छड़ावद में 35 वर्षीय महिला ज्योति सिसोदिया का शव मिला है। महिला के गले पर चाकुओ के वार है। महिला व उसका पति घर पर ही थे। सुबह बच्चें स्कूल गए थे। जब बच्चे वापस स्कूल से घर आए तब उन्होंने अपनी माँ का शव खून से सना हुआ देखा। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगो को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजगढ़ थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना टीआई दीपक सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भिजवाया। यहां सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। वही जिले से पहुंची फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची व घटना की जांच की है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पति ने ही कि है, हालांकि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हैं।

राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम छड़ावद में महिला का शव मिला हैं। महिला के गले पर चाकुओं के निशान हैं। महिला की हत्या उसी के पति के द्वारा की गई है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!