Homeझाबुआथांदलावन विभाग के डिप्टी रेंजर तारसिंह भाभर के क्षेत्र में धड़ल्ले से...

वन विभाग के डिप्टी रेंजर तारसिंह भाभर के क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही जेसीबी मशीन….!  पलायन की आग में ग्रामीणों की दी जा रही आहुति…. जिम्मेदार कब करेगे कार्यवाही…!  डिप्टी रेंजर सहित वन विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली के लग चुके है आरोप !!  

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

——————————-

पेटलावद/थांदला – वर्तमान में वन विभाग के द्वारा बड़े पैमाने पर रेंज में कार्य किया जा रहा है। और जल्द से जल्द टारगेट को पूरा करने और अपनी मंशा को पूरा करने के उद्देश्य से जिम्मेदार अधिकारी वन विभाग की रेंज में नियमों को खुटी पर टांगकर जेसीबी मशीन से धड़ल्ले से काम करवा रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण थांदला वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रूपगढ़ के समीप देखने को। वैसे तो ग्राम रूपगढ़ पेटलावद जनपद क्षेत्र का गांव है लेकिन वन परिक्षेत्र के अनुसार थांदला में आता है। रूपगढ़ क्षेत्र की जिम्मेदारी थांदला वन विभाग के डिप्टी रेंजर तारसिंह भाभर पर है। ऐसे में डिप्टी रेंजर भाभर शासन के निर्देशों का पालन न करते हुए धड़ल्ले से रेंज में जेसीबी मशीन चलवा कर काम करवा रहे हैं। जबकि मजदूरों को मजदूरी नहीं दी जा रही है ऐसे में कहीं ना कहीं ग्रामीणों को पलायन की आग में झोंककर उनकी आहुति देने का काम किया जा रहा है।

डिप्टी रेंजर तारसिंह भाभर वही है। जिन पर हाल ही में झोसर की वन समिति ने अवैध वसूली करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उच्च अधिकारियों को पूरे मामले में संज्ञान लेना चाहिए और इस तरह से ग्रामीणों के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करना चाहिए। अन्यथा ना जाने और कितने लोग पलायन की भेंट चढ़ते जायेगे। ओर अधिकारी अपनी मौज करेगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!