Homeधारराजगढ़जनजाति विकास मंच ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती भव्य रूप...

जनजाति विकास मंच ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती भव्य रूप से मनाई गई  जनजाति गौरव दिवस सभा व शोभायात्रा का हुआ आयोजन मुख्यवक्ता महेंद्र कन्नौज ने कहा- बिरसा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना होगा

राजगढ़:- (योगेश गवरी) भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर राजगढ़ में नया बस स्टैंड पर जनजाति विकास मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा व सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में क्षेत्र भर से समाजजन शामिल हुए राजगढ़ के बस स्टैंड पर सभा का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ भारत माता व जनजाति योद्धाओं के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र कन्नौज शामिल हुए।

वही जनजाति विकास मंच के ब्लॉक अध्यक्ष भूरालाल गुंडिया, राकेश पटेल बिछिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश गुंडिया, जनजाति विकास मंच ब्लॉक प्रभारी सत्यनारायण मावी, मंच की ब्लॉक सह महिला प्रमुख दीपिका भूरिया, धन्नाजी भगत, तिरला सरपंच भुराजी भगत तथा देवा सिंगार मंचासिन रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महेंद्र कन्नौज ने कहा कि आज हमारे जनजाति समाज के लोगों को बहला फुसलाकर व गुमराह कर उनका धर्मान्तरण करवाया जा रहा हैं। बिरसा मुंडा का खून हमारी रंगों में दौड़ता हैं। बिरसा के विचारों को घर-घर तक ले जाने की जरूरत है और मतान्तर करने वालो से हमारे समाज को जागरुक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को समझना होगा कि शिक्षा हमारे लिए कितनी जरूरी है। पहले की सरकारों में शिक्षा की कोई व्यवस्था नही थी लेकिन आज स्कूल भी है और हमारे बच्चों के लिए स्कूल में खाने की व्यवस्था भी हैं।

हमारे समाज के बच्चियां भी पड़कर आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश पटेल ने जनजातीय परंपरा संस्कृति एवं जनजातीय महापुरुषों के योगदान को समाजजनों के बीच रखा। वही मंच के अध्यक्ष भूरालाल गुंडिया ने जनजाति विकास मंच का परिचय रखा। कार्यक्रम का संचालन दीवानसिंह मकवाना ने किया एवं आभार राहुल भूरिया ने व्यक्त किया।

नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

सभा के पश्चात राजगढ़ नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन कुशलपुरा की स्कूली बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति एवं नाचते झूमते हुए निकले। शोभायात्रा नया बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः नया बस स्टैंड पर समाप्त हुई। यात्रा में जनजाति समाज के पारंपरिक वाद्ययंत्र आकर्षक का केंद्र रहे। आयोजन में जनजाति विकास मंच की ब्लॉक कार्यकारणी, पैसा मोबिलाइजर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!