Homeझाबुआझकनावदापरम पूज्य गुरुदेव श्री गडावदीया धाम बालाजी सरकार द्वारा 8 दिसंबर को...

परम पूज्य गुरुदेव श्री गडावदीया धाम बालाजी सरकार द्वारा 8 दिसंबर को लगेगा दिव्य दरबार 1100 हनुमान चालीसा वितरण कर करेंगे कार्य क्रम का श्री गणेश

पियूष राठौड झकनावदा

झकनावदा – नगर में 8 दिसंबर रविवार को रतलाम जिले के गडावदिया धाम श्री बालाजी सरकार (सेठ जी) के उपासक ओर अनन्य सेवक परम पूज्य गुरुदेव श्री श्रीधर वैरागी जी के द्वारा नगर में 8 दिसंबर को दिव्य दरबार लगेगा। जिसमें इस आयोजन में पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद लेकर श्री बालाजी ग्रुप झकनावदा और नगर के समाज सेवियों द्वारा शाम 7 बजे 1100 श्री हनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण किया जाएगा ।

हनुमान चालीसा वितरण करने के बाद पूज्य गुरु देव बालाजी सरकार द्वारा नगर के छात्रावास ग्राउंड गरबा मंडल स्थित मैदान में दिव्य दरबार लगाया जाएगा जिसमें दिन, दुखी, पीड़ित भक्त अपनी अपनी पीड़ा लेकर दरबार में हाजिर होंगे और श्री बालाजी सरकार (सेठ जी)उन पीड़ाओं से मुक्ति दिलाएंगे ।

आयोजन समिति के सदस्यों ने विनम्र अपील की है कि इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भक्त जन उपस्थित हो कर इस कार्य क्रम को सफल बनाने की कृपा करे । सीताराम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!