योगेश गवरी
दीपावली के बाद नगर के प्रत्येक मंदिर में अन्नकूट महोत्सव प्रारंभ हुआ जो हनुमान मंदिर बस स्टैंड,चार समाज श्री राम मंदिर,राजपूत समाज श्री राम बड़ा मन्दिर,श्री चारभुजा सुतार समाज मन्दिर,गड़ीवाले हनुमान मंदिर,बाबा भैरवनाथ मन्दिर,क्षत्रिय सिर्वी समाज श्री योगमाया मन्दिर,श्री मनकामेश्वर महादेवघाट मन्दिर,श्री नरसिंह मन्दिर,अतिप्राचीन माँ नागेश्वरी मन्दिर व श्री रविदास राम मंदिर के साथ अन्नकूट महोत्सव का समापन हुआ,समस्त मंदिरों का आकषर्क श्रृंगार किया गया जिसमे गन्ने,केल पत्ते,अशोक के पत्ते,फूलमाला, आकर्षक विद्युत सज्जा,गुब्बारोंआदि के साथ मंदिरों में आकर्षक फूलमालाओं का श्रृंगार किया गया मंदिरों के आंगन में दीपको को प्रज्वलित कर रोशनी से जगमग किया ।वही छप्पन भोग लगाकर, आकाशीय आतिशबाजी के साथ महाआरती उतारी गई साथ ही महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया सिंगोड़े,सीताफल,गन्ने के घुलिए,अनार दाने छप्पर भोग की महाप्रसादी का वितरण किया गया सभी समाज जनों का सामूहिक सहभोज का आयोजन हुआ भोजन प्रसादी में विशेष राम भाजी,जलेबी,का श्रद्धालुओं ने रसास्वादन किया।