जोबट से मुकेश राठौड़ की रिपोर्ट
जोबट जनजाति विकास मंच के द्वारा गोरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पांच दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया जा रहा। यात्रा के तीसरे दिन पर गौरव यात्रा थापली, ढेकाकुंड, किला जोबट, काली खेतर और घोघसिया पहुंची है, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई, राजेंद्र डावय, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, जितेंद्र मंडलोई आदि ने यात्रा की अगवानी कर पुजा की साथ ग्रामीण और अन्य लोग भी गौरव यात्रा की अगवानी करते हुए सुसज्जित रथ पर स्थापित किए गए भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल की माटी के कलश का पूजन अर्चन कर माल्या अर्पण कर रहे। मुख्य वक्ता सोहन डोडवे यात्रा मे मौजूद रहकर यात्रा का उद्देश्य बताते हुए 15 नवंबर को गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे हैं

आज ग्राम किला जोबट में भगवान बिरसा मुंडा गौरव यात्रा का स्वागत मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र मण्डलोई द्वारा किया गया साथ उपस्थित जनजाति विकास मंच के जिला अध्यक्ष राजेश डुडवे , जन जाति विकास मंच के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र मण्डलोई, यात्रा के वक्ता श्री सोहन डुडवे जी साथी इंजन सिंह, नानसिंह, मुकेश, दिनेश, बालू, जामसिंह आदि ग्रामीण साथी एवम मातृशक्ति द्वारा किया गया