पियुष राठौड झकनावदा
झकनावदा – नगर में क्षत्रिय राठौड़ समाज द्वारा लगातार 23 वर्षों से मनाई जा रहे अन्नकूट महोत्सव इस बार अपना 24 वा अन्नकूट महोत्सव 14 नवंबर गुरुवार को बड़े धूम धाम से उत्साह उमंग के साथ मनाने जा रहा है जिसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में चल रही है ।
राठौड़ समाज के अध्यक्ष सुरेश राठौड़ द्वारा बताया गया कि सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा ये आयोजन 24 वा है जिसका निमंत्रण लगभग 100/150किलोमीटर दूर लगने वाले हर गांव,शहर सभी जगह दिया जा राह है इस आयोजन में दूर दूर से मेहमानों का आगमन होता है

और समाज के सभी वरिष्ठों ,युवाओं ओर माता बहनों द्वारा भगवान बाल गोपाल की नगर में शोभा यात्रा निकाल कर मोर मुकुट बंसी वाले को छप्पन भोग लगाकर महाप्रसाद का भोग लगाया जाता है । सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा विनम्र अपील है कि इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में समाज जन पधार कर कार्य क्रम को सफल बनाए जय श्री कृष्णा ।