Homeझाबुआजीवदया अभियान (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जैन ने पीड़ित महिला का किया...

जीवदया अभियान (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जैन ने पीड़ित महिला का किया निःशुल्क आपरेशन मानवसेवा के मसीहा के नाम से जाने जाते है डॉ.जैन डॉ.जैन ने पीड़ित महिला के चहरे को दी मुस्कान

झाबुआ (निप्र) – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर एम.एल. जैन जो की धार-झाबुआ क्षेत्र में मानव रूपी भगवान के रूप में जाने जाते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने अपने पुत्र डॉ.सुमित जैन के साथ कोरोना मरीजो के लिए संजीवनी जैसा कार्य किया था। आपको बता दे की डॉ. श्री जैन वर्तमान में जीवदया अभियान (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

पीड़ित महिला का किया निः शुल्क आपरेशन

पिछले कई वर्षों से एक महिला बच्चेदानी में गठान होने से पीड़ित थी। जिसको लेकर जीवदया अभियान (भारत) के राष्ट्रीय महा सचिव मनीष – शेतानमल कुमट (जैन)

के द्वारा डॉ.श्री जैन को अवगत करवाया गया व बताया की महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। तो डॉ.जैन ने तुरंत कहा कि आप मरीज को ले आईए ऑपरेशन के लिए पैसे की चिंता मत करिए ऑपरेशन में करूंगा। इसके बाद मरीज को डॉक्टर जैन के पास ले जाया गया तो डॉक्टर जैन ने जांच करने के बाद उन्हें ब्लड की कमी बताई व कहा कि चार बोतल ब्लड लगने के बाद इनका ऑपरेशन मेरे द्वारा नि:शुल्क कर दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टर श्री जैन ने 7 नवंबर को महिला का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. जैन की नम्रता व उनका सेवा भाव देखकर उनकी हर तरफ सराहना की जा रही है।

इनका रहा सराहनीय सहयोग

इस सफल ऑपरेशन में डॉ.एम.एल जैन,डॉ.सुमित जैन कंचन हॉस्पिटल, डॉ.प्रणिता जयसवाल, डॉ.हिमांशी बाफना की अहम भूमिका रही। वही संजय व्यास, हरिराम पडियार,शिक्षक हेमेंद्र जोशी,नमन पालरेचा,रक्त मित्र मंडल के सोहन पटेल का सराहनीय योगदान रहा। इस पर जीवदया अभियान (अभियान) के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर ने डॉक्टरों सहित सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए। सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!