रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद नगर के तीन विद्यार्थियों ने जिला व संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत 23 से 27 अक्टूबर तक शिवपुरी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में सहभागिता की तीन आयु वर्ग अंडर-19 बालिका में निशा संजय चोयल, अंडर-17 बालक प्रिंस मुकेश काग तथा अंडर-14 बालिका में कल्पना ओमप्रकाश सतपुड़ा ने इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर किया। इसमें अंडर-17 में प्रिंस मुकेश काग एवं टीम ने इंदौर संभाग को राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल दिलाया। रिंगनोद पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
प्रिंस ने कोच दिव्योग रमेश मोलवा का आशीर्वाद लिया। योग के प्रतिभावान विधार्थियों ने बताया कि हमारे कोच रमेश मोलवा दिव्यांग हैं, फिर भी हमें हौसला देते हैं और योग, मलखंभ एवं रोप मलखंभ की शिक्षा देते हैं। गांव के आशीष जैन एवं वरदीचंद सोलंकी (पंछी) बताते हैं कि 2012 में विद्युत वितरण कंपनी में आंउटसोर्स कर्मचारी के तौर पर रमेश मोलवा कार्य करते थे।
उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे पर सुधार कार्य करते समय संतुलन बिगड़ने रगड़ने से से रमेश पीठ के बल जमीन पर आ गिरे। इससे उन्हें रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो गई और तभी से व्हीलचेयर पर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता शिवपुरी में विजेता ट्राफी के साथ प्रिस मुकेश कांग।