Homeझाबुआकुतुबुद्दीन शेख़ बने सदर मतदान से हुआ मुस्लिम पंच झाबुआ सदर...

कुतुबुद्दीन शेख़ बने सदर मतदान से हुआ मुस्लिम पंच झाबुआ सदर का चुनाव

शाहिद जैनब 

झाबुआ – कौम की ख़िदमत का जज़्बा रखने वाले कुतुबुद्दीन शेख़ मुस्लिम पंच अहले सुन्नत वल जमात झाबुआ के नए निर्वाचित सदर बने हैं। बीते गुरुवार को जिला अंजुमन कमेटी की कयादत में झाबुआ मुस्लिम पंच के सदर का चुनाव सम्पन्न हुआ । चुनाव में दो अन्य उम्मीदवार हाज़ी मजीद शेख़ व हाजी यूसुफ खान चुनावी मैदान में थे ।

गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया गया । जिसमें 774 मतदाताओं ने मतदान किया । मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू की गई । कुल मत 774 डाले गए जिसमें से 6 मत ख़ारिज किए गए,768 वेद मत पाए गए। उम्मीदवार हाजी अब्दुल मजीद शेख को 153 वोट हासिल हुए। उम्मीदवार कुतुबुद्दीन शेख को 353 वोट मिले तो हाजी यूसुफ पठान को 262 वोट मिले इस तरह उम्मीदवार कुतुबुद्दीन शेख को सबसे ज्यादा मत हासिल हुए ।

कुतुबुद्दीन शेख़ ने अपने करीबी उम्मीदवार हाज़ी यूसुफ खान को 91 मतों से हरा कर जीत हासिल की । जिला अंजुमन कमेटी द्वारा कुतुबुद्दीन शेख को जीत का प्रमाण पत्र पेश कर मुबारक बाद दी गई। नवनिर्वाचित सदर कुतुबुद्दीन शेख़ ने झाबुआ मुस्लिम पंच के सदर के चुनाव में उम्मीदवार बने हाजी मजीद शेख़ व हाजी यूसुफ खान से चुनाव के अगले दिन शुक्रवार को घर जा कर मुलाकात की ।

सादगी से मनाया गया जीत का जश्न

मुस्लिम पंच के सदर के चुनाव की मतगणना के बाद कुतुबुद्दीन शेख़ के सदर बनने की घोषणा के बाद समाजजनों में खुशी व उत्साह की लहर दौड़ गई। लेकिन मुस्लिम समाज के युवाओं ने सादगी के साथ जीत का जश्न मनाया । युवा कुतुबुद्दीन शेख़ के सदर बनने से युवाओं में कुतुबुद्दीन शेख़ के जितने से खासा उत्साह देखा जा रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!