रिंगनोद – (योगेश गवरी) रिंगनोद नगर के समीप उण्डेड़ मार्ग पर स्थित न्यायालय में विचाराधीन कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया , पुलिस को दिए गए आवेदन में एक पक्ष द्वारा बताया गया कि हमारी कृषि भूमि पर कब्जा करने की नीयत से दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जेसीबी मशीन से नाली खोद कर कब्जा किया जा रहा था तभी हम वहां पहुंचे और रोकने लगे जिस पर अन्य पक्ष द्वारा विवाद और मारपीट की गई जिसमें कुछ लोगों को चोट भी लगी है मामले में प्रथम पक्ष के लोगों द्वारा अन्य पक्ष की बस स्टेंड पर स्थित किराना दुकान में तोड़फोड़ की गई, मामले में दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में आवेदन देने पर दोनों पक्षों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि जमीन विवाद और दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर दोनों ही पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।