कट्ठीवाडा/संपत धाकड़
विभागीय राज्य स्तरीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 24 अक्टूबर को अलीराजपुर खेल परिसर मैदान में हुआ जिसमें 23 जिलों के छात्र एवं छात्राये शामिल हुए जिसमे बालिका सीनियर वर्ग में ऊंची कूद एवं 400 मि.दौड़ में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कट्ठीवाड़ा की छात्रा कु.ममता पिता तेरसिंह कनेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

छात्रा की इस उपलब्धि में कोच संदीप डावर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरलाल जाटव का का विशेष योगदान रहा साथ छात्रा ममता तेरसिंह कनेश कि इस उपलब्धि पर समस्त स्टाफ ने बधाई दी, खेल के क्षेत्र में जिले से अनेक प्रतिभाएं निकल कर सामने आ रही है, इस क्षेत्र में कई प्रतिभावान छात्रों का हुनर दबा हुआ है, जो एथलेटिक्स गेम्स के माध्यम से अब दिखाई देने लगा है, ज्ञात हो कि इसी अलीराजपुर जिले से इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग जो आईपीएल की तर्ज पर पिछले सीजन से चल रहा है,

सेकेंड सीजन के लिए हाल ही में छ खिलाड़ी फाइनल ट्रायल के लिए जगह बना चुके है, लगातार निखारती प्रतिभा को देखते हुए जिले वासियों में हर्ष व्याप्त है।