सरदारपुर:- मोहनखेड़ा में 27 अक्टूबर को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भूरसिंह, संघ के जिलाध्यक्ष व जनपद शिक्षा केंद्र बदनावर के बीएसी ओपी राठौड़ ने बताया कि महासम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर, संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, सरदारपुर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री आदि अतिथि होंगे। कार्यक्रम में जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी, शिक्षा गुणवत्ता संगोष्ठी एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।