Homeझाबुआझकनावदाबेस्ट गरबा,फैंसी ड्रेस में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली माताओं बहनों...

बेस्ट गरबा,फैंसी ड्रेस में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली माताओं बहनों को किया सम्मानित  लाभार्थियों ने उतारी मातारानी की महाआरती

झकनावदा (निप्र) – नवरात्रि महोत्सव के पांचवे दिन सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्त्वावधान में चल रहे रंगारंग गरबे में रात्रि 8:30 बजे झकनावदा चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत, पांच दिवसीय पुरुस्कार लाभार्थी संजय व्यास,मनीष कुमट,नमन पालरेचा,हितेश (दीपेश) राठौड़,गोपाल सोनी,शुभम कोटडिया,समाज सेवी ठा.परीक्षित राठौर,एवं फरियाली वितरण के लाभार्थी नीम चौक मित्र मंडल ने मातारानी की महाआरती उतारी। तत्पश्चात मिस्त्री परिवार झकनावदा की ओर से राजहरा के लड्डू का मातारानी को भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। इसके साथ की गरबा पांडाल में माताओं बहनों ने अपनी पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुसार वेशभूषा धारण कर जमकर गरबा नृत्य किया। इस अवसर पर पुरस्कार लाभार्थियों के द्वारा नन्ही बालिक,बड़ी बालिकाओं को फैंसी ड्रेस के लिए चयनित कर प्रथम द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट गरबा नृत्य करने वाली छोटी,बड़ी बहनों एवं माताओं को भी प्रथम द्वितीय पुरस्कार दिया गया। नीम चौक के राजा मित्र मंडल द्वारा सभी को स्वल्पाहार फरियाली का वितरण किया गया।

इनको किया गया पुरस्कृत

नन्ही बालिकाओं में फैंसी ड्रेस में गोरी मिस्त्री ने प्रथम,मानवी पडियार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो वही बड़ी बालिकाओं में फैंसी ड्रेस में प्रथम गायत्री राठौड़ व द्वितीय स्थान कनिका राठौड़ ने प्राप्त किया। इसके साथ ही छोटी बालिका में गरबा खेलने वाली प्रथम नन्नू प्रजापत,द्वितीय राधिका निनामा,बड़ी बालिका में संजना माली द्वितीय चीनू रतलाम,महिलाओं में प्रथम आरती भानपुरिया,द्वितीय प्रीति कुमरावत ने स्थान प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!