मनीष अरोडा
अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार स्वच्छता सेवा भारत 2024 के अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय भवनों में साफ सफाई की जा रही है इसी कडी में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तपीस पांडे एवं राजस्व अमले द्वारा कलेक्टर कार्यालय प्रागंण में साफ सफाई की गई । इसी तरत डिप्टी कलेक्टर श्री जीपी अग्रवाल द्वारा बताया गया कि आज जिले की समस्त उचित मूल्य दुकानों पर विगत दो दिवसों से सफाई अभियान चलाया जा रहा है साथ ही उचित मूल्य दुकानों पर आने वाले हितग्राहियों की भागीदारी को बढावा देकर उन्हे स्वच्छता की शपथ के साथ साथ उन्हे स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। इस तरह की गतिविधि जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय छात्रावासों सहित अन्य संस्थाओं द्वारा भी आयोजित करके जिले को स्वच्छ रखने का प्रण लिया जा रहा है।