मनीष अरोडा
अलीराजपुर मप्र राज्य महिला आयोग भोपाल द्वारा बालक एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के लिए “साइबर सखी“ कार्यक्रम का आयोजन अहान फाउंडेशन संस्था के माध्यम से शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर में किया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजन करने का उद्देश्य इंन्टरनेट का उपयोग सावधानी व इससे होने वाले अपराधों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

कार्याशाला के दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं को संभावित साइबर क्राइम के बारे में तथा साइबर क्राइम के दूष परिणामों के बारे में बताया गया । इसके साथ ही साइबर क्राइम की रिर्पोटिंग के लिए उपल्बध पैलटफार्म की जानकारी भी छात्र छात्राओं को दी गई। इस दौरान साइबर साइबर वेलनेस हेल्पलाइन नं. 7353107353 एवं राज्य महिला आयोग हेल्पलाइन 0755- 2661813 के बारे में भी बताया गया । संयुक्त कलेक्टर सुश्री भंवर ने अपने उदबोधन मे कहॉ कि साइबर क्राइम तेजी से बढ रहे है । इनसे बचाव के लिए जागरूकता की सर्वाधिक आवश्यकता है। जब भी किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम आपके आस पास गठित हो तो या आपके समक्ष साइबर क्राइम से पीडित व्यक्ति हो उनकों इन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अवश्य देवे । अहान फाउण्डेशन की कार्यकारी निदेशक शील्पा चान्दोलीकर ने कार्यशाला में जानकारी प्रदान की । ,इस अवसर पर राज्य महिला आयोग से श्री संजय श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी, कॉलेज स्टॉफ, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन श्री सुरेश वास्कले ममता युनिसेफ के जिला समन्वयक के द्वारा किया गया। इनके द्वारा बच्चों को पास्को एक्ट के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रभारी सहायक संचालक श्रीमती हिमानी राठौड़ के द्वारा व्यक्त किया गया।