मनीष अरोडा
अलीराजपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह की अध्यक्षता में प्रति मंगलवार की तरह जनसुनवाई का आयोजन किया गया । इस दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों के 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुए । इस दौरान अपर कलेक्टर प्रभारी श्री विरेन्द्र बघेल , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी थे। इस जनसुनवाई में हाबु सिंह चौहान सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने आवेदन दिया कि सन् 2020 से सेवानिवृत्त हुए आज काफी समय बीत चुका है लेकिन आज दिनांक तक उसे सेवानिवृत क्लेम का आज दिनांक तक निराकरण नहीं किया गया जिसके लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी से मौखिक एवं लिखित निवेदन भी किया जा चुका है लेकिन मुझे अभी तक कोई लाभ नहीं मिला मुझे सेवानिवृत क्लेम का भुगतान किया जाए । इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया गया कि संबंधित प्रकरण की जांच की जाए और प्रकरण सही पाए जाने पर क्लैम्स उपलब्ध कराई जाए एवं संबंधित कर्मचारी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करके मुख्यालय को अवगत कराए। इसी तरह नानपुर निवासी सुपडी बाई राठौड़ ने आवेदन देकर बताया कि विद्युत मीटर जल जाने के बाद एक महीने का पैसा जमा किया गया उसके बाद भी महीने का पैसा की मांग की जा रही है। इस आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारी को सौप कर जॉच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान बटवारे , बिजली , राजस्व आदि संबंधित शिकायत पत्र प्राप्त हुए ।