Homeझाबुआपेटलावदवीडियो हो रहा वायरल..?? एसपी साह्ब इस ब्लैकर उर्फ़ शराब माफिया...

वीडियो हो रहा वायरल..?? एसपी साह्ब इस ब्लैकर उर्फ़ शराब माफिया बालकृष्ण उर्फ नन्नू को काननू का पाठ पढ़ाओ पुलिस व्यवस्था पर भी उठा रहा सवाल … नशे की हालत में वीडियो बना कर उगल रहा जहर – 

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

————————————-

पेटलावद – शहर में अवैध शराब का धंधा जोरो पर चल रहा है…. ओर आबकारी विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारी अवैध शराब का धंधा करने वालो की पेर की जूती बन बैठे है। जिससे पेटलावद शहर में अवैध शराब जगह-जगह आसानी से परोसी जा रही है। शराब तक तो ठीक था लेकिन अब धीरे-धीरे अवैध शराब का धंधा करने वाले ब्लैकर सीधे माननीय मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस व पत्रकारों को टारगेट कर रहे और खुले तौर पर जहर उगल रहे है।

जिसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब क्षेत्र के सबसे बदनाम ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू जाटव द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो नशे की हालत में शेयर किया गया। जिसमें नशेड़ी ब्लैकर अपने पैर भी नहीं संभाल पा रहा था, ऐसी स्थिति में नशेड़ी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें माननीय मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस व पत्रकारों पर अनर्गल आरोप लगाए और अपशब्दों का प्रयोग किया।

वीडियो बनाकर ब्लैकर द्वारा सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर पोस्ट किया गया। हालांकि नशा उतरते ही ब्लैकर ने सभी वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन वह वीडियो हमारे पास आज भी मौजूद है। जिसको हम स्टेप बाय स्टैप दिखाएंगे वीडियो में ब्लैकर खुद को दुध का धुला बताते हुए सभी पर अनर्गल आरोप लगा रहा है। और ब्लैकर बालकृष्ण द्वारा वीडियो में कबूल भी किया गया है कि मैं खुलेआम बस स्टैंड पर अंडे की दुकान की आड़ में अवैध शराब का काम करता हूं। अगर किसी ने मेरा काउंटर बंद करवाया तो मैं पेटलावद के सभी काउंटर बंद करवा दूंगा । शराब माफिया के खिलाफ पेटलावद थाने में 11 मामले दर्ज हैं। अब देखना ये है कि अगर इंदौर में नग्न अवस्था में घूम रहे तीन युवकों के खिलाफ इंदौर पुलिस कार्यवाही करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा सकती हैं तो फिर इस तरह का जहर उगने वाले ब्लैकर पर क्यों कोई कार्यवाही नहीं कर सकते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!