रिपोर्टर-हेमंत राठौड़
———————————-
करडावद। गांव के वार्ड क्रमांक 1 व 2 में चल रहे सीसी रोड नाली निर्माण कार्य इंजीनियर की गैर मौजूदगी में बिना मापदंड के किया जा रहा है। जिसे रोकने रोकने वाला यहां कोई नहीं है। निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही और मनमानी इस कदर बढ़ती जा रही है कि लाखों रुपए के निर्माण कार्य को घटिया और गुणवत्ताहीन रूप दिया जा रहा है।
जबकि नियम अनुसार निर्माण कार्य के दौरान इंजीनियर को मौके पर इंजीनियर की देखरेख में पूरा निर्माण कार्य होना चाहिए परंतु यहां तो इंजीनियर साहब या तो किसी होटल पर ढाबे पर आसानी से देखे जा सकते हैं इंजीनियर साहब का सारा कामकाज होटल और ढाबों पर ही बैठकर कागजी खानापूर्ति हो जाती है।