Homeझाबुआ2 लाख रुद्राक्ष महाभिषेक , शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब ...

2 लाख रुद्राक्ष महाभिषेक , शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब रुद्राक्ष अभिषेक नाड़ी परीक्षण एवं राम कथा आज से होगी प्रारंभ

झाबुआ जिले के मेघनगर में 2 लाख रुद्राक्ष महाभिषेक को लेकर उत्साह चरम सीमा पर है इसी कड़ी में जिले के मेघनगर में सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकली गई इंद्र देव द्वारा जहाँ रिमझीम फुहारों के साथ शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तो का स्वागत किया , शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुवे मंडी मैदान पर पहुँची इस शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया , 2 लाख रुद्राक्ष धारण किये शिवलिंग का अलौकिक श्रृंगार की छवि देखते ही बन रही थी

इस शोभायात्रा में प्रेरणा स्तोत्र पीठाधीश्वर श्री महामंडलेश्वर 1008 सुरेशानंदजी सरस्वती , सन्त श्री दयाराम दासजी महाराज, सन्त श्री बद्रीदासजी महाराज, संत श्री बाल गिरी महाराज, सन्त श्री वरसिंह जी महाराज , सन्त श्री कानू रामजी महाराज,बलराम जी महाराज शंकर मंदिर मेघनगर व श्री राम कथा वाचक कु फाल्गुनी वैषणव इस शोभायात्रा में बग्घी में सवार थे। बेंड ,ढोल ताशों के मधुर संगीत ने जहाँ मेघनगर को धर्ममय कर दिया ,तो वही रंगबिरंगे परिधानों में मातृ शक्ति , व पुरुष इस शोभायात्रा में एक साथ चल रहे थे ओर 2 लाख रुद्राक्ष महाभिषेक आयोजन के साक्षी बने , 

कथा स्थल पर होगा प्रतिदिन नाडी जांच शिविर

दिनांक 9 से 12 सितंबर तक सुब्ह 7 से 11 बजे तक आयुर्वेद चिकित्सको द्वारा कथा स्थल पर नाड़ी परीक्षण किया जावेगा , साथ ही प्रतिदिन सुबह 9 से 11 व शाम 3 से 5 बजे तक महा रुद्राभिषेक किया जावेगा साथ ही प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 ,30 तक रामकथा कु फाल्गुनी वैष्णव के श्री मुख से श्रवण करवाई जाएगी, इसी तारतम्य में प्रतिदिन शाम को भजन संध्या का भी आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!