Homeधारसरदारपुरप्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खरमोरे प्रबंधन के कार्य करवाए जा रहे...

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खरमोरे प्रबंधन के कार्य करवाए जा रहे है

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर। वन परिक्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत स्थित खरमोर अभ्यारण्य में वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी एवं उपवनमंडलाधिकारी संतोष रनशोरे के मार्गदर्शन में दल का गठन कर गठित दल में शैलेंद्र सोलंकी वन परिक्षेत्राधिकारी, कमलेश प्रसाद मिश्रा उपवनक्षेत्रपाल, अमन सिंह टेगोर खरमोर अभ्यारण्यप्रभारी, अकरमसिह भुरिया वनरक्षक व मनीष पंवार वनरक्षक द्वारा नियमितसंरक्षित एवं अधिसूचित क्षेत्र में सुरक्षा श्रमिकों को साथ रखकर गश्त का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उक्त क्षेत्र में सर्वे सीमांकन संबंधित कार्य भी संपादित किया जा रहा है।

खरमोर पक्षी माह अगस्त तक घास के मैदानों में आता है एवं अक्टोंबर-नवंबर माह तक रहता है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खरमोरे प्रबंधन के कार्य करवाए जा रहे है। संरक्षित क्षेत्र में जैविक दबाव अधिक होने से घास के मैदानों पर प्रतिकृल प्रभाव पडता है। संरंक्षित क्षेत्र में अवैध प्रवेश, घांस के मैदानों एवं खरमोर के रहवास स्थल को किसी भी प्रकार से नुकसान पहुचाना वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। वनस्टॉफ द्वारा नियमित निगरानी कर स्थानिय लोगों को समझाईश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!