बृजेश खंडेलवाल
अलीराजपुर पुलिस द्वारा विगत दिनों हुई लूट एवं अन्य घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस विभाग द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किये गए करीब 10 किलो चांदी के गहने जब्त किए जाने पर जोबट क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सेना महेश पटेल ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सराहनीय कार्यवाही के लिए में अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास और उनकी पुलिस टीम को हार्दिक बधाई दी ।
साथ ही पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने एवं अपराधों में कमी आए जिससे क्षेत्रवासियो मैं जो डर का वातावरण बना हुआ है वह निश्चित ही इस प्रकार से अपराध करने वाले अपराधियों को पदकर उसे सजा दिलाने की अपेक्षा कि जिले में हुए अन्य संदिग्ध अपराधों एवं चोरी के मामलों को भी जल्द ही उजागर कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे अपराधियों में भय का वातावरण उत्पन्न होगा एवं अपराधों में भी कमी आएगी।