Homeझाबुआनिःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 

झाबुआःवर्तमान में बारिश के मौसम में विभिन्न विषाणु एवं बैक्टीरिया जनित बीमारियां तेजी से फैलते हुए अनेकों लोगो को प्रभावित करती है। अपने जिले में जानकारी के अभाव में कई बार ये मौसमी बीमारियां गंभीर रूप धारण कर लेती है। आंखो के लिए भी यह मौसम विशेष रूप से सावधानी रखने वाला होता है, कई बार लापरवाही के कारण लोग अपनी दृष्टि खो बैठते है। इन्ही सब बातो को ध्यान में रखते हुए मॉ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा दिनांक 08 सितंबर 2024 को समय प्रातः 09 बजे से मॉ त्रिपुरा हॉस्पिटल बिलिडोज, राणापुर रोड़, झाबुआ में संस्था के संचालक श्री ओम जी शर्मा के मार्गदर्शन में एक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आंखों सें संबंधित समस्त बीमारियों की जॉच तथा उपचार निःशुल्क किया जायेगा तथा मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन एवं चश्में निःशुल्क वितरित किए जायेंगे। संस्था के संचालक अथर्व शर्मा ने जनसामान्य से आग्रह किया है की वे इस नेत्र परीक्षण शिविर का स्वयं भी अधिक से अधिक लाभ उठाए और अपने आसपास के अन्य जरूरतमंद लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!