झाबुआ। सुना है आज झाबुआ दोरे पर आये प्रभारी मंत्री जब कार्यकर्ताओं से रूबरू हुवे तो रानापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता नलवाया जी ने अपनी पीड़ा प्रभारी मंत्री विजय शाह जी को सुनाई और कहा को मंत्री जी रानापुर थाना प्रभारी हमारी सुनते ही नहीं है कार्यकर्ताओं से भी उनका बर्ताव ठीक नहीं है.. बड़े छोटे का लिहाज़ भी नहीं करते है इनका तबादला करना होगा.. मंत्री जी ने भी उनकी पीढ़ा सुन उन्हें कहा कि थाना प्रभारी का तबादला होगा। सूत्रों की माने तो रानापुर से अवेध शराब की सप्लाय गुजरात की और ज़ोरो पर की जा रही है। वहाँ लगभग 100 से अधिक शराब के अड्डे भी है.. नशीले प्रदार्थ का कारोबार भी ज़िले भर में यहीं से होता है.. रानापुर से कुछ ही दूरी पर रजला में जुवे सट्टे का हुजूम लगता है फिर भी थाना प्रभारी की इन पर नज़र नहीं जाती है.. आख़िर क्यों.. अभी तक तो कांग्रेसी ही इन पर आरोप प्रत्यारोप लगाते आ रहे थे. लेकिन अब थाना प्रभारी की कार्यशैली पर भाजपा के पदाधिकारी भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे है. सुना है कुछ लोग ही थाना प्रभारी को बचाने में लगे है जिनके काम उल्टे सीधे है.. जिन्हें इनसे गांधी छापों की सौगत मिलती हो.. मंत्री जी ने तो कहा है इन्हें हटाने को.. लेकिन कुछ भाजपा पदाधिकारी नहीं चाहते है कि इनका तबादला हो.. अब देखना होगा.. सच्चाई की जीत होगी की बुराई की।